फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cyclist dies due to collision with vehicle

Unnao News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Mon, 26 Aug 2024 01:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:13 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies due to collision with vehicle
बीघापुर। वाहन की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव बैदनखेड़ा निवासी रामरतन (62) शनिवार रात आठ बजे साइकिल से ऊंचगांव बाजार गए थे। वापस आते समय ऊंचगांव-भोजपुर मार्ग पर नथईखेड़ा गांव के सामने तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामरतन को एंबुलेंस से ऊंचगांव पीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी मीना देवी, बेटे-बेटी बेहाल हैं। रामरतन मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि दो महीने पहले रामरतन के बड़े विवाहित बेटे नरेश की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। नरेश घर के खर्चों में पिता का हाथ बंटाता था। थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed