फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Current passed through the supporting wire of the electric pole, teenager died

Unnao News: बिजली पोल के सपोर्टिंग तार में उतरा करंट, किशोर की मौत

Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 24 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Current passed through the supporting wire of the electric pole, teenager died
उन्नाव। कल्याणी मोहल्ले में मंगलवार शाम सात बजे पतंग लूटने के दौरान किशोर ने बिजली के खंभे में लगे लोहे को तार को पकड़ लिया। करंट होने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला कल्याणी देवी खजुरियाबाग निवासी अंश (13) पुत्र अनूप कुमार द्विवेदी मंगलवार शाम सात बजे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी पतंग लूटते समय घर के पास लगे बिजली के सीमेंट पोल में लगे लोहे के तार को पकड़ लिया। तार में करंट उतरने से अंश उसी में चिपक गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना सभासद सुशील तिवारी को दी तो उन्होंने बिजली आपूर्ति बंद कराई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पति की मौत के बाद मां सोनी फैक्टरी में मजदूरी कर बच्चों की परवरिश कर रही है। मृतक दो भाइयों में छोटा था। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज पंकज राज शरद पहुंचे। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed