{"_id":"5713e1674f1c1b9d3310fe8e","slug":"current-day-of-the-anniversary-of-her-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की सालगिरह के दिन युवती की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की सालगिरह के दिन युवती की करंट से मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
करंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के शेरअलीखेड़ा गांव में शौच के लिए गई युवती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। युवती की आज ही शादी की सालगिरह थी। हादसे की जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के शेरअलीखेड़ा गांव निवासी उमा यादव (22) पत्नी सर्वेश कुमार सुबह घर की अन्य महिलाओं के साथ खेतों में शौच के लिए गई थी। गांव के ही माथेराम लोध के खेत में अरहर की फसल को जानवरों से बचाने के लिए चारों ओर लोहे के तार लगे हुए थे।
विज्ञापन
उन्हीं तारों पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। इससे खेत के चारों ओर करंट दौड़ रहा था। उमा इस बात को समझ नहीं पाई और खेत के पास से गुजरते समय उसका हाथ उन्हीं तारों में छू गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महिलाओं ने सूचना घर वालों को दी। घर वालों ने आनन-फानन बिजली विभाग के अधिकारियाें को सूचना दी और सप्लाई बंद कराई। युवती की मौत से घर में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतका उमा यादव के पति सर्वेश ने बताया कि उसका विवाह 17 अप्रैल 2014 को हुआ था। आज ही के दिन उसकी शादी की सालगिरह है। सुबह ही दोनो ने एक-दूसरे को शादी के सालगिरह की बधाई भी दी थी। लेकिन यह नहीं पता था कि उमा के घर से जाने के बाद उससे दोबारा बात भी नहीं हो पाएगी। उसका कहना था कि जिस दिन शादी हुई, उसी दिन उसकी अर्थी को भी कंघा देना पड़ रहा है।