फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   cultural

जग में सुंदर हैं दो नाम, कृष्ण कहो या राम

Fri, 10 Dec 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
cultural
भजन प्रस्तुत करते गायक अपून जलोटा। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शेखपुर-करोवन मोड़ मैदान में चल रहे आठ दिवसीय कथा ज्ञान यज्ञ का गुरुवार को भजन संध्या के साथ समापन हुआ। भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजन सुन श्रोता भक्ति रस में सराबोर हो गए। उन्होंने जैसे ही ‘जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण, कहो या राम’ की तान छेड़ी लोग वाह-वाह करने लगे।
विज्ञापन

भगवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर की सात दिवसीय भागवत कथा बुधवार को समाप्त होने के बाद गुरुवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ‘ऐसी लागी लगन- मीरा हो गईं मगन,’ से भजन की शुरूआत की तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। इसके बाद ‘प्रभु जी तुम चंदन हम पानी’, ‘श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम, ‘कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े’, अच्युतम केशवम राम नारायनम’, गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, जैसे एक के बाद एक भजन सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। सह गायिका निताशा अग्रवाल ने जलोटा के सुर में सुर मिलाते हुए भजनों में उनका साथ दिया और कन्हाई तेरी बंसी गाकर वाहवाही लूटी। अंत में आयोजकों ने भजन गायक और उनकी पूरी टीम को प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन

इससे पहले गुरुवार सुबह सामूहिक हवन, भंडारा हुआ और भागवत कथा प्रारंभ से पूर्व कलश यात्रा में रखे गए कलश यजमानों और सहयोगियों को वापस दिए गए। कार्यक्रम में विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बंबालाल दिवाकर, पैक्सपेड सभापति रश्मि गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, अनुराग अवस्थी, डॉ. मनीष सिंह सेंगर, राजेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed