{"_id":"617fddcd169e6f71185bca8c","slug":"cultural-unnao-news-knp6616381154","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटिका और नृत्य से जीता सभी का मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटिका और नृत्य से जीता सभी का मन
विज्ञापन
आईपीसएसआर में आयोजित फ्रेशर पार्टी में डांडिया नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित आईपीएसआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर पार्टी धूमधाम से मनाई गई। छात्र-छात्राओं ने नाटिका, नृत्य और गायन से सभी का मन जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत डीएलएड की छात्राओं ने गणेश वंदना से की। इसके बाद बीफार्मा, डीफार्मा, बीटीसी (डीएलएड ) के छात्रों ने अतिथियों के माध्यम से फार्मेसी की शपथ दिलाई। बीफार्मा तृतीय वर्ष की कविता, गीतांशी, सुष्मिता, मनीषा व प्रिया ने महिला सशक्तिकरण के उपलक्ष्य में म्यूजिकल एक्ट नाटक प्रस्तुत किया। बीफार्मा चौथे साल की कौशिकी, कृतिका, पूर्णिमा, स्तुति, प्रगति, पूनम व सौम्या ने गरबा पेश किया। डी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र यश प्रताप सिंह ने फ्यूजन गाने पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। डी फार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा आंचल ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखी गीत के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि जिला जज हरवीर सिंह, अपर जिला जज अवधेश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट कुमार श्रीवास्तव, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह ने नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। अतिथियों ने बी फार्मा प्रथम वर्ष के मिस्टर फ्रेशर राघवेंद, मिस फ्रेशर रक्षा को सम्मानित किया। इस दौरान संस्थापक बद्री विशाल तिवारी, अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तिवारी, वाइस चेयरमैन ऊषा तिवारी, रश्मि निगम उपस्थित रहीं।