फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ctp

Unnao News: उन्नावः गंगा को मैली होने से बचाने पर अमल

Tue, 06 Dec 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
ctp
सीईटीपी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। एनजीटी के मानकों पर फेल होने के पांच साल बाद सीईटीपी (कॉमन इंफ्लुएंट फ्लांट) के उच्चीकरण के डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को मंजूरी मिल गई है। 107 करोड़ रुपये से होने वाले सुधार कार्यों का टेंडर भी हो गया है। जनवरी से काम शुरू हो जाएगा। सीईटीपी के उच्चीकरण के बाद गंगा को मैली होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में एनजीटी ने दही चौकी और बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीईटीपी को उच्चीकृत करने और जेडएलडी (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज) के अनुसार सुधार के निर्देश दिए थे। उच्चीकरण पर हो रहे खर्च का पच्चीस फीसदी खर्च औद्योगिक इकाइयों द्वारा दिए जाने को लेकर कई साल तक मामला लटका रहा। बाद में माघ मेला सति अन्य पर्वो को लेकर आए दिन होने वाली टेनरियों व अन्य कारखानों की बंदी से परेशान उद्यमियों ने भी सहयोग की हामी भरी।
विज्ञापन

अब सीईटीपी को अत्याधुनिक उपकरणों से लैस कर भूर्गभ जल और गंगा जल को प्रदूषण रहित करने की डीपीआर को मंजूरी देते हुए सरकार ने बजट जारी किया है। सीईटीपी के संचालक मनोज कुमार ने बताया सभी प्रकार की अनुमति मिल गई है। जनवरी में काम शुरू होगा और 2024 तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बंथर औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीईटीपी के सुधार के काम के लिए जुलाई में मंजूरी मिली थी। इस पर 111 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पहले चरण में 3.50 करोड़ रुपये जारी होने के बाद सितंबर से काम शुरू हुआ है।

दोनों औद्योगिक क्षेत्र की सीईटीपी के सुधार पर कुल 2.18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अत्याधुनिक तकनीक के उपकरण लगने से सीईटीपी से निकलने वाले पानी में क्रोमियम, फ्लोराइड, सीओडी (केमिकल ऑक्सीजन डिमांड), एचबीओडी और एमएस (सब स्टैंड सॉलिड) पानी से अलग हो जाएगा। इससे गंगा नदी में प्रदूषित पानी नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed