फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Cross-examination of sub-inspector completed in the death of four children in Lalmankheda

Unnao News: लालमनखेड़ा में चार बच्चों की मौत में उपनिरीक्षक की जिरह पूरी

Thu, 19 Dec 2024 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cross-examination of sub-inspector completed in the death of four children in Lalmankheda
उन्नाव। बारासगवर थानाक्षेत्र के लालमनखेड़ा गांव में 19 नवंबर 2023 को चार बच्चों की हुई संदिग्ध मौत के मामले ने बुधवार को उपनिरीक्षक की जिरह पूरी हुई। न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख आठ जनवरी तय करते हुए विवेचक को तलब किया है। मामले में वादी मां अपने बयान से मुकर गई है।
विज्ञापन

लालमनखेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार पासवान पत्नी शिवदेवी के साथ 19 नवंबर 2023 की सुबह खेत में धान की फसल काटने गया था। घर पर बेटा मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांक (6) और मानसी (4) घर पर अकेली थी। शाम करीब पांच बजे जब परिजन खेत से लौटे तो बच्चे मृत मिले थे। वीरेंद्र ने पुलिस को बताया था कि उसे कमरे का दरवाजा खुला मिला था। सभी बच्चे एक के ऊपर एक पड़े थे। उन पर पंखा पड़ा था। आनन, फानन पंखा हटाकर बच्चों को उठाने लगा तो सभी की मौत हो चुकी थी। जांच के बाद पुलिस ने सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। मामले में मृतक बच्चों की मां शिवदेवी ने बारासगवर थाने में पति वीरेंद्र के खिलाफ बच्चों की हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि पति वीरेंद्र के किसी महिला से अवैध संबंध थ। जिसको लेकर पूर्व में कहासुनी भी हो चुकी थी। घटना से 12 दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। इसलिए पति ने चारों बच्चों को जहर खिलाने के बाद करंट से मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी अभी जेल में है। मामला अपर जिला जज चतुर्थ की न्यायालय में विचाराधीन है। (संवाद)

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

19जेएनडी25: स्कूल से छुट्टी के बाद निकलते छोटे बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed