फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Crops of seven farmers submerged due to cutting of Khandi

खांदी कटने से सात किसानों की फसल डूबी

Sat, 26 Mar 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Crops of seven farmers submerged due to cutting of Khandi
जलमग्न हुई प्याज की फसल से पानी निकालने का प्रयास करता किसान कल्लू। संवाद - फोटो : UNNAO
पुरवा(उन्नाव)। सेमरीमऊ माइनर की सफाई न होने से गदोरवा गांव के पास खांदी कट गई। इससे सात किसानों खेतों में कटी रखी सरसों, गेहूं व प्याज की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मियों ने मरम्मत करवा दी है।
विज्ञापन

शारदा नहर की पुरवा शाखा से जुड़ी सेमरीमऊ माइनर के उफनाने से गुरुवार रात गदोरवा गांव के पूर्व प्रधान उमेश मिश्र के खेत के पास खांदी कट गई। इससे खेतों में पानी भरने लगा।
विज्ञापन

अन्य किसानों ने खांदी बांधने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह किसानों ने सिंचाई विभाग के एसडीओ अवधराम को सूचना दी। इस पर टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे बाद खांदी बांधी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर पानी भरने से दुर्गेश की सरसों की दो बीघा कटी फसल, बाबूशंकर व राजेश की एक-एक बीघा गेहूं, रजनू की सवा बीघा गेहूं, भीमशंकर की सरसों, कल्लू व सरदार का प्याज की फसल डूब गई। कल्लू ने बताया कि उसने उधार लेकर प्याज की खेती की थी।

एसडीएम दयाशंकर पाठक ने बताया कि राजस्व टीम को फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सिंचाई विभाग को निर्देश दिए हैं कि नहरों का समुचित रखरखाव करे ताकि खांदी न कटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed