फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   woman shiksha took poison

मायके जाने से मना करने पर शिक्षामित्र ने जहर खाया

Mon, 22 Aug 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 22 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
woman shiksha took poison
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मायके जाने से मना करने पर महिला शिक्षामित्र ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से मायके व ससुराल पक्ष में कोहराम मचा रहा। मायके पक्ष ने किसी तरह से आरोप से मना किया है। दोनों परिवारों में मौत से मातम पसरा है।

विज्ञापन

बारासगवर थाना क्षेत्र के हिश्यामपुर गांव निवासी संदीप की पत्नी अंजू (35) ने शनिवार शाम जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बिहार थाना क्षेत्र के गौर निवासी मृतका के पिता जगन्नाथ ने बताया कि अंजू शीतलखेड़ा बारासगवर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थी। रक्षाबंधन पर वह मायके जाने के लिए पति से जिद करने लगी। पति सचिवालय में लघु सिंचाई विभाग में एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है। उसने समय न होने की बात कह मायके जाने से मना किया। जिससे क्षुब्ध होकर बेटी ने जहर निगल लिया। पिता ने किसी तरह के आरोप से इंकार किया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। दोनों परिवार के लोग अंजू की मौत से गमगीन रहे। पति अपने मासूम बेटे राज व बेटी प्रिया को सीने से लगा सिसक उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed