फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   with sharp weopon woman was murderd

साबड़ से सिर पर वार कर महिला की हत्या

Tue, 26 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 26 Jul 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
with sharp weopon woman was murderd
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त साबड़ बरामद कर लिया है। मृतका की सास व ननद को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधराना निवासी संजीव कुमार शर्मा की छोटी बहन शिवांगी की शादी  छह फरवरी 2011 को शहर के मोहल्ला जेरखिड़की निवासी दीपू वर्मा पुत्र रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद परिजनों से मनमुटाव होने पर दीपू शहर के मोहल्ला इंद्रानगर में नया मकान बनवाकर पत्नी के साथ रहने लगा। कुछ समय पहले दीपू विदेश चला गया। शिवांगी के घर में अकेली रहने की वजह से उसका भाई अजय भी वहीं रह कर पढ़ाई करने लगा। सोमवार को वह कालेज चला गया और वहां से अपने घर मोहल्ला चौधराना पहुंचा। कुछ देर बाद बहन को फोन मिलाया तो काल रिसीव नहीं हुई। बार-बार मिलाने के बाद भी काल रिसीव नहीं हुई तो बड़े भाई संजीव के साथ इंदिरानगर पहुंचा। दरवाजा खोला तो शिवांगी का शव क्षतविक्षत आंगन में पड़ा था। शिवांगी के सिर से खून बह चुका था। महिला की हत्या की सूचना पर एसपी नेहा पांडेय मय फोर्स मौके पर पहुंची। डाग स्क्वायड बुलाया। खोजी कुत्ते की मदद से घर के बाहर पानी में पड़ा साबड़ बरामद कर लिया गया। संजीव की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, देवर सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शरू कर दी है। उसका आरोप है कि ससुरालीजन दो लाख रुपये व कार की मांग कर रहे थे। बहन के नाम मकान को अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर हत्या कर दी। हालांकि दीपू इन दिनों विदेश में है। पुलिस ने मृतका की ननद एवं सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य आरोपी फरार हैं। एसपी का कहना है कि हत्या तो हुई है, लेकिन वजह अभी साफ नहीं है। जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed