{"_id":"6ad71aa824805d1fd606c054","slug":"car-crashes-into-a-tree-on-beri-gochhi-road-mother-in-law-and-daughter-in-law-killed-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरी-गोच्छी रोड पर पेड़ से टकराई कार: सास-बहू की मौत, माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने आ रहा था परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरी-गोच्छी रोड पर पेड़ से टकराई कार: सास-बहू की मौत, माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने आ रहा था परिवार
Tue, 20 Oct 2026 01:09 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:09 PM IST
सार
सोनीपत जिले के गांव ठस्का म्हारा सोनीपत निवासी हैप्पी अपनी मां मुनेश व पत्नी कोमल व बच्चों के साथ माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए बेरी आ रहा था। जब वह बेरी-गोच्छी मार्ग पर नहर के पास पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बेरी-गोच्छी मार्ग पर नहर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव गांव ठस्का म्हारा सोनीपत निवासी मुनेश व कोमल सास-बहू की मौत हो गई। कार में सवार एक परिवार के सदस्य माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए बेरी आ रहे थे। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सास, बहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल सास को उपचार के डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया और बहू को पीजीआई एमएस रोहतक भर्ती करवाया गया, जहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोनीपत जिले के गांव ठस्का म्हारा सोनीपत निवासी हैप्पी अपनी मां मुनेश व पत्नी कोमल व बच्चों के साथ माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन करने के लिए बेरी आ रहा था। जब वह बेरी-गोच्छी मार्ग पर नहर के पास पहुंचा तो अचानक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार सास-बहू की मौत हो गई।
विज्ञापन
दो अस्पतालों में होगा पोस्टमार्टम
हादसे में जान गंवाने वाली मुनेश का पोस्टमार्टम झज्जर के नागरिक अस्पताल में करवाया गया। जबकि कोमल का पोस्टमार्टम पीजीआईएमएस रोहतक में करवाया गया। दोनों के निधन की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर है। जिस धार्मिक यात्रा के लिए दोनों घर से निकली थीं, वह परिवार के लिए कभी न भूलने वाले दुख में बदल गई।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार
बेरी-गोच्छी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की सूचना मिली थी। हादसे में सास-बहू की मौत हो गई। मुनेश का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और कोमल का पीजीआई एमएस रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में इतफाकिया कार्रवाही की गई हैं।
आरती, जांच अधिकारी बेरी थाना।