फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   vilaagers made obstacles for road constructuion

ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे का काम रुकवाया

Tue, 07 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 07 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
vilaagers made obstacles for road constructuion
सभा को संबोधित करतीं भाकियू नेत्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

क्षेत्र के ग्राम गहरपुरवा में अंडरपास के ऊपर से कोई निकास न दिए जाने से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने सोमवार को धरना प्रदर्शन करते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का काम रुकवा दिया। मौके पर तहसीलदार और पुलिस ने पहुंचकर किसी प्रकार काम तो शुरू करा दिया, लेकिन मौके पर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन समाचार लिखे जाने तक जारी रहा।

विज्ञापन

बताते चलें कि कि तहसील क्षेत्र के ग्राम गहरपुरवा और सिरधरपुर सहित कई गांवों के लोगों को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए कोई भी अंडरपास पुल नहीं बनाया गया है। जिससे ग्रामीणों को हाइवे पर चढ़ने और हाइवे से गुजरने के लिए कई किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। सोमवार की दोपहर को सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के नेताओं के नेतृत्व में हाइवे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके अलावा आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे का निर्माण कार्य बंद करा दिया। जब मामले की जानकारी तहसील में पहुंची तो तहसीलदार और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगे पूछी। ग्रामीणों ने बताया कि यदि अंडरपास के ऊपर से पुल आदि न बनाया गया तो उन्हें हाइवे पर पहुंचने के लिए करीब 15 किमी. का चक्कर लगाना पड़ता है। अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य तो चालू करवा दिया लेकिन जब तक हाइवे अधिकारियों द्वारा लिखित आश्वासन नहीं दिया जाएगा। तब तक वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। समाचार लिखे जाने तक किसी विभागीय अधिकारी के न पहुंचने के कारण धरना प्रदर्शन जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती हैं, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मनीराम, जगदीश, रामखेलावन, रामकुमार, जयराम, नयनसुख के अलावा यूनियन के नेता सोनू द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने की मांग
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। कक्षा एक से इंटर कालेज और महाविद्यालय तक पूरी तरह बंद हैं, लेकिन अभी क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सुचारु ढंग से खुल रहे हैं। इस भीषण गर्मी में  भी नौनिहाल केंद्रों में जाने को मजबूर हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के संरक्षक लाखन सिंह यादव ने जिलाधिकारी से तत्काल आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर साप्ताहिक पोषाहार वितरण की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed