फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   UPCA sold stadium land in Unnao

यूपीसीए ने उन्नाव में स्टेडियम की जमीन बेची

Fri, 18 May 2018 11:45 PM IST
unnao
unnao Updated Fri, 18 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

सन् 2005-06 में उन्नाव में क्रिकेट स्टेडियम के लिए खरीद गई 30 एकड़ जमीन को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने 55 से 60 करोड़ में बेच दिया है। जमीन को लखनऊ के बड़े बिल्डर ने खरीदा है। यूपीसीए डायरेक्टर ने इस सौदे की पुष्टि की।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्कालीन सचिव ज्योति वाजपेयी के  प्रयास से उन्नाव हाईवे पर सोमानी स्टील के पास एसोसिएशन का स्टेडियम बनाने के लिए जमीन खरीदी गई थी। तब तय हुआ था कि उन्नाव में स्टेडियम बनने से लखनऊ और कानपुर दोनों को फायदा होगा। साथ ही उन्नाव का भी कायाकल्प हो जाएगा।
विज्ञापन

इस फैसले के कुछ दिनों बाद सरकार और यूपीसीए के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम के एमओयू (आम सहमति पत्र) को लेकर बातचीत होने लगी लेकिन तत्कालीन मायावती सरकार में एमओयू साइन नहीं हो सका। इधर, एमओयू के झंझट में फंसा एसोसिएशन उन्नाव के प्रोजेक्ट पर ध्यान नहीं दे सका। कुछ समय बाद कवायद आगे बढ़ी तो पता चला कि उन्नाव में जमीन के करीब से गुजरी रेलवे लाइन, पास में बह रही नहर और अन्य कारण यहां स्टेडियम बनाने में बड़ी अड़चन हैं। इस कारण इसकी प्रगति रोक दी गई। फिर यूपीसीए ने गाजियाबाद में स्टेडियम के लिए जमीन खरीदनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने यूपीसीए डायरेक्टर राजीव शुक्ला और अन्य सदस्यों ने गाजियाबाद में वर्किंग कमेटी की बैठक में स्टेडियम की घोषणा की थी। कहा था कि गाजियाबाद में टॉप लेवल का स्टेडियम बनाया जाएगा। तभी तय हो गया था कि उन्नाव की 30 एकड़ जमीन को बेचा जाएगा। दस दिन पहले इसका सौदा पक्का हो गया था। इस काम में डायरेक्टर एसकेअग्रवाल को लगाया गया था। यूपी किसान एसोसिएट्स प्रा. लि. की मदद से जमीन बिल्डर को बेच दी गई। यूपीसीए के एक डायरेक्टर एसके अग्रवाल ने बताया कि जमीन बेचने से जो धनराशि आई है उसे क्रिकेट के विकास में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed