फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Uncle died in road accident, injured in nephew

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Thu, 08 Feb 2018 12:15 AM IST
unnao
unnao Updated Thu, 08 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर गदनखेड़ा बाईपास के निकट तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। साथ रहे भतीजे को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक व क्लीनर डंपर छोड़कर भाग निकले। घायलों को पीछे से

बाइक से आ रहा युवक जिला अस्पताल लाया। यहां भतीजे का प्राथमिक उपचार किया गया। वृद्ध का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

बीघापुर थानाक्षेत्र के गांव बेहटा भवानी निवासी गंगाराम (60) भतीजे शिवपूजन पुत्र गोवर्धन प्रसाद के साथ बाइक से एआरटीओ कार्यालय गाड़ी की आरसी लेने आए थे। आरसी लेने के बाद बुधवार दोपहर घर लौटने लगे। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर शहर कोतवाली के गदनखेड़ा बाईपास के निकट लखनऊ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार डंपर पीछे से बाइक में भिड़ गया। हादसे में बाइक सवार वृद्ध सड़क पर गिर गया। इससे भतीजा उछलकर दूर जा गिरा। सड़क पर गिरे वृद्ध पर डंपर चढ़ गया। इससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से बाइक से आ रहे लखनऊ के बंथरा निवासी गौरव मिश्रा पुत्र हृदयनाथ मिश्रा ने डंपर का पीछा किया। इससे चालक व क्लीनर डंपर छोड़कर भाग निकले। गौरव को डंपर में चालक का लाइसेंस मिला है। घायल चाचा-भतीजे को गौरव जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। शिवपूजन को मामूली चोटें आने से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शिवपूजन ने बताया कि गांगराम खेती करते थे। घर में पत्नी विद्यावती हैं। बच्चे न होने से पति-पत्नी उसी के साथ रहते थे। गदनखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि चालक व क्लीनर भाग निकले हैं। डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed