फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two killed in hospital with fever

जिला अस्पताल में बुखार से दो की मौत

Mon, 28 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 28 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two killed in hospital with fever
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव पड़री कला निवासी अमिता देवी पत्नी पप्पू को तेज बुखार आने पर परिजनों ने 25 नवंबर की रात दस बजे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 26 नवंबर की सुबह पांच बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसी थानाक्षेत्र के गांव जहूर अहमद(65) को भी बुखार आने पर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बेथर निवासी गगन(11) पुत्र बबलू अवस्थी, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज निवासी रिया(3)पुत्री प्रदीप, आदर्श नगर मोहल्ला निवासी किट्टू(1)पुत्र मोनू मिश्रा, तालिब सरांय निवासी रहीम(6)पुत्र मो. नजीर, ललऊखेड़ा की पार्वती(48)पत्नी रामरतन व करोवन के अभिषेक(12)पुत्र ज्ञानेंद्र को बुखार व डायरिया होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

........................................
डायरिया के लक्षण
- कंपकंपी उल्टी या बेहोशी आना
- बार बार प्यास लगना
- तेज बुखार होना
- पेट में दर्द
- थका हुआ व कमजोर महसूस करना

उपचार-
- डायरिया की चपेट में आने पर दूध व डेयरी उत्पाद से दूर रहें।
- दिन में कम से कम 10 ग्लास पानी पीएं।
- कम फाइबर वाले खाने का प्रयोग करें।
- साफ सफाई का विशेष तौर पर ध्यान दें।
- अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक की फौरन मदद ले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed