फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BSF Jawan Arrested for Alleged Attack on Additional District Judge’s Car in Agra

यूपी: अपर जिला जज की कार पर हमला, बीएसएफ जवान गिरफ्तार; 30-40 लोगों के साथ मारपीट का आरोप

Thu, 29 Oct 2026 01:12 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 29 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा की कार पर हमले के मामले में पुलिस ने बीएसएफ जवान दिनेश को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 24 अक्तूबर को बाइक की टक्कर के बाद विवाद हुआ, जिसमें जज, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की गई तथा कार का पिछला शीशा तोड़ दिया गया।
 

विज्ञापन
BSF Jawan Arrested for Alleged Attack on Additional District Judge’s Car in Agra
अपर जिला जज की कार पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अली मुस्तफा की कार में बाइक से टक्कर मारने के बाद हमले का आरोपी बीएसएफ जवान दिनेश को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


24 अक्तूबर को अलीगढ़ न्यायालय की कोर्ट में तैनात अपर जिला जज अली मुस्तफा पिता गुलाम मुस्तफा, मां और गनर के साथ लखनऊ से अलीगढ़ जा रहे थे। खंदौली इंटरचेंज से उतरकर आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर आए थे। मई चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। उन्होंने बाइक सवार को समझाने का प्रयास किया था। आरोप है कि बाइक सवार ने गाली-गलौज करते हुए 30-40 लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


अपर जिला जज, उनके पिता और गनर के साथ मारपीट की। हमलावरों ने कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया। कार में आग लगाने और जान से मारने की कोशिश करने का भी प्रयास किया था। वह किसी तरह बच सके थे। मामले में एक नामजद सहित 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपना नाम भूपेंद्र निवासी गोविंदपुर बता रहा था। इस आधार पर नामजदगी की गई। जांच में पता चला कि आरोपी का असली नाम दिनेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खंदौली के ही गांव बुर्ज पैंतखेड़ा का रहने वाला है। वह बीएसएफ में पंजाब में तैनात है। वह छुट्टी पर आया हुआ था। बाइक लेकर जा रहा था। तभी घटना कर दी। मामले में पुलिस साक्ष्य संकलन कर रही है। अज्ञात आरोपियों को भी चिह्नित किया जा रहा है। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed