फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Two arrested, two absconding

चोरी के ई-रिक्शा काटते दो गिरफ्तार, दो फरार

Tue, 27 Feb 2018 11:35 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 27 Feb 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली पुलिस ने एक घर पर छापा मारकर चोरी के ई-रिक्शों को काटकर टिकाने लगा रहे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दो शातिर पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने काफी माल बरामद किया है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के गांव जंसार निवासी सुशील कुमार के घर में चोरी के ई रिक्शे काटने का काम चल रहा था। इस पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने फतेहपुर बिंदकी के गांव कमरापुर निवासी सुनील सोनकर व बांदा जिले के बिसंडा इकौना निवासी चंदन को गिरफ्तार कर लिया। मकान मालिक सुशील व माखी थानाक्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी दीपू पांडेय मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से चोरी कर लाए गए ई रिक्शा के पार्ट्स बरामद किए हैं। चोरों ने बताया कि वह कानपुर- लखनऊ से ई-रिक्शा चोरी करते थे। इन्हें काटकर पार्ट्स को बाजार में बेच देते थे। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दो भाग निकले।  उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत
- भवानीगंज से आते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मौरावां। मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर कुदरा गांव के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र लाए। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां अधेड़ ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के घिनाखेड़ा के मजरे पारा निवासी रामनरेश यादव (50) सोमवार रात भवानीगंज गांव से साइकिल से घर जा रहा था। लौटते समय मौरावां-मोहनलालगंज मार्ग पर कुदरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार रमनरेश को टक्कर मार दी। हादसे में रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसका जिला अस्पताल में इलाज करा रहे थे। मंगलवार भोर पहर इलाज के दौरान मौत हो गई। रामनरेश खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed