{"_id":"57829d474f1c1bee067fa8c2","slug":"took-poision","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर खाकर जान दी, पति पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहर खाकर जान दी, पति पर आरोप
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर मेें महिला ने जहर खाकर जान दे दी। महिला के चाचा ने दामाद पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
मूलत: नारायणपुर अजगैन निवासी संदीप कुमार कई साल से शहर के मोहल्ला पीतांबर नगर में कई साल से रह रहा है। शनिवार रात उसकी पत्नी सोनी (30) ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया। हैलट ले जाते समय बीच रास्ते में सोनी की मौत हो गई। पति संतोष ने मौत की जानकारी उसके मायके पक्ष के लोगों को दी। हरदोई माधौगंज के बढ़नवा गांव निवासी मृतका के चाचा धर्मेंद्र भतीजी की मौत की सूचना पाकर उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आठ पहले भतीजी सोनी की शादी संदीप से की गई थी। उनका आरोप है कि दहेज में चेन और बाइक की मांग को लेकर दामाद आए दिन बेटी को प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना सहन न कर सकी भतीजी ने शनिवार रात जान दे दी। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि पति को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मां की मौत व पिता के पुलिस हिरासत में होने से दोनों बेटे देव व यश प्रताप का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन