फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Throat stroke of the distressed youth in love affairs

प्रेम संबंध में बाधक युवक का गला घोटा

Fri, 21 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 21 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Throat stroke of the distressed youth in love affairs
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले लापता युवक का शव दरौली गांव के बाहर एक बाग के कुएं में मिला। युवक के पिता ने उसकी खोजबीन के बाद बुधवार को गुमशुदगी की तहरीर कोतवाली में दी थी। बाद में तीन युवकों को अपहरण का संदेह जताया। इस आधार पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े युवकों ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक बाधक बना था, इसलिए गला घोटकर उसकी हत्या कर दी है।
विज्ञापन


फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव अवस्थी खेड़ा निवासी सोनू (18) पुत्र श्रीकृष्ण पेशे से हलवाई था, लेकिन वह काफी समय से अपने मामा ओमप्रकाश निवासी मंगल बाजार के घर पर रह रहा था। 14 अप्रैल को वह मामा से बताकर निकला था कि दरौली गांव हलवाई का काम करने जा रहा है। मगर रात में वह वापस नहीं लौटा। सोनू के घर वापस न आने पर मामा ओम प्रकाश ने उसके पिता श्रीकृष्ण से सोनू के बारे में जानकारी ली तो वहां भी उसके न आने की बात उन्होंने बताई।
विज्ञापन


इसके बाद काफी तलाश के बाद भी जब सोनू नहीं मिला तो श्रीकृष्ण ने 19 अप्रैल को सफीपुर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। तहरीर में रामू पुत्र जगनू, जगनू पुत्र मंगलू व गुड्डू पर बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामू को उठाया और पूछताछ की। पूछताछ में रामू ने सोनू की हत्या करने के बाद शव दरौली गांव निवासी गुड्डू यादव के बाग में कुएं के अंदर डालने की बात स्वीकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्याभियुक्त छत्ताखेड़ा  निवासी रामू पुत्र जगनू ने बताया कि कि उसने थाना गंगाघाट के सर्वोदय नगर निवासी दोस्त विकास पुत्र जागेश्वर व एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। रामू ने बताया कि दोनों ने उसे एक ढाबे पर बुलाया और घटना को अंजाम दिया। रामू ने बताया कि सोनू उसके प्रेम प्रसंग में बांधा था, इसलिए अंगौछे से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी रामू ने पुलिस से बताया कि छह माह पहले वह एक लड़की को ले गया था, जिसमें उसे छह माह की जेल भी हुई थी। उसी मामले में सोनू से उसकी खुन्नस थी। पुलिस तीसरे हत्यारे की तलाश में पुलिस जुटी है। कोतवाली प्रभारी हनुमंत पांडेय ने बताया दो आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा है, तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed