फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Three cattle die in trucks caught

पकड़े गए ट्रकों में तीन मवेशियों की मौत

Sat, 16 Dec 2017 11:22 PM IST
unnao
unnao Updated Sat, 16 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को हुई छापेमारी के दौरान भाग रहे ट्रकों को गुजारने में लंबा खेल खेला गया। चांदपुर गांव के निकट भाग रहे ट्रकों को रोका गया।  बाद में कुछ ट्रकों को निकाल दिया गया।
विज्ञापन


जिन ट्रकों से बात नहीं बनी, उन पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम की ओर से पकड़े गए नौ ट्रकों की सुपुर्दगी शुक्रवार तक न देने और ट्रकों में लदे मवेशियों को चारा पानी न मिलने के साथ ही मेेडिकल न होने से शनिवार तक तीन मवेशियों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बुधवार शाम एसडीएम हसनगंज मनीष बंसल, तहसीलदार सदर दसरथ लाल, न्यायिक तहसीलदार एके सरोज ने टीम के साथ एओवी स्लाटर हाउस में छापेमारी की थी। गेट पर नंबर पांच पर न्यायिक तहसीलदार के वाहन पर अवैध मवेशी लादे खड़े ट्रक चालकों ने ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया था। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक लगभग एक सैकड़ा मवेशी लदे ट्रक वहां से भाग निकले थे। मौके से भाग रहे ट्रकों की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई  थी। रिकॉर्डिंग में लगभग एक सैकड़ा ट्रकों के भागने की बात सामने आई है। बताते हैं कि जो ट्रक यहां से भागे थे वह चांदपुर गांव में रुके थे। वहां ट्रकों को निकालने में खेल किया गया। जांच टीम के सदस्यों के मुताबिक दूसरे दिन पुलिस ने वाहवाही लूटने के लिए उन्हीं में से कुछ ट्रकों को पकड़ कर कार्रवाई कर दी।
...............................
एआरटीओ व पुलिस की कार्यशैली की चर्चा
जांच करने गई टीम के सदस्यों के मुताबिक पुलिस व एआरटीओ पूरे साल ओवरलोड वाहन, मवेशी लदे ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाते हैं। स्लाटर हाउसों में इतनी अधिक मात्रा में मवेशी कटने के लिए जा रहे थे। उनकी इस ओर नजर नहीं पड़ी। सारे ट्रक लखनऊ-कानपुर हाईवे से होकर ही स्लाटर हाउस तक पहुंचते हैं। जांच टीम में भी एआरटीओ व पुलिस की कार्यशैली की चर्चा रही।
.....................................
प्लाट मालिक की कार्रवाई पर भी उठे सवाल
पुलिस छापेमारी के दौरान अनवार नगर निवासी शीबू के दही चौकी स्थित जिस प्लाट में मवेशी लदे छह ट्रक पकड़े गए, उसमें पुलिस ने चौकीदार पर कार्रवाई कर दी थी। प्लाट मालिक का नाम पता एफआईआर कॉपी से गायब था। एसपी से बात करने के बाद उन्होंने प्लाट मालिक पर कार्रवाई की बात कही थी। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि पहले से ही प्लाट मालिक पर मुकदमा दर्ज है। एफआईआर कॉपी में नाम छपने से रह गया था। एफआईआर कॉपी में जिन लोगों के नाम लिखे हैं, उतनी ही संख्या भी लिखी थी।

------------

महिला की हालत बिगड़ी
पुरवा। नगर के मोहल्ला कटरा निवासी धर्मेंद्र की पत्नी राखी (22) की शनिवार देर शाम हालत बिगड़ गई। परिजन पुरवा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने जहर की आशंका जताई है। गंभीर हालत को देखते हुए राखी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन गलत दवा खा लेने से तबियत बिगड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed