{"_id":"58c8301a4f1c1bb66032aa54","slug":"thieves-stuffed-millions-fired-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लाखों का माल उड़ाया, लगाई आग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने लाखों का माल उड़ाया, लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
होली के त्योहार पर परिवार समेत गांव गए शिक्षक के घर चोरों ने धावा बोला। घर के ताले तोड़कर चोरों ने जेवर-नगदी समेत करीब छह लाख का माल पार कर दिया। जाते-जाते घर में आग लगा दी। इससे बाकी गृहस्थी भी जल गई। ग्रामीणों ने गृहस्वामी को सूचना दी और आग बुझाने के प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन घंटों बाद भी नहीं पहुंची। पीड़ित ने पड़ोसी पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आशायस निवासी अमोल सिंह पुत्र शहजादे सिंह लंबे समय से बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला मस्तू टोला में परिवार के साथ निजी मकान में रह रहे हैं। अमोल सिंह एक इंटर कालेज में शिक्षक हैं। शिक्षक परिवार के साथ शुक्रवार की शाम होली मनाने अपने गांव आशायस गए थे। रविवार रात चोरों ने शिक्षक के कस्बा स्थित मकान को निशाना बनाते हुए मेन गेट का ताला तोड़ दिया। चोरों ने घर में रखी 96 हजार की नगदी व करीब पांच लाख के जेवर पार करने के बाद कमरों में केरोसीन तेल छिड़क आग लगा दी।
आग की लपटों के बीच रसोई गैस सिलेंडर फटने का धमाका सुन ग्रामीण घर से बाहर निकले और मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने की जद्दोजहद में जुट गए तो इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी गृहस्वामी को दी। सूचना पर पहुंचे शिक्षक अमोल सिंह व उनकी पत्नी मनोरमा सिंह ने यूपी 100 में शिकायत दर्ज कराई। सूचना के घंटो बाद भी पुलिस नहीं पहुंच सकी। जिससे पीड़ित के साथ ही ग्रामीणों में आक्रोश है। पीड़ित ने कोतवाली में दिए शिकायत पत्र में पांच लाख के जेवर समेत किसान क्रेडिट से निकाली गई 96 हजार की नगदी चोरों के ले जाने का जिक्र किया है। पीड़ित ने पड़ोसी परिवार को नामित कर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी ने जांच के बाद उचित कार्रवाई की बात कही है।