{"_id":"5447fa1da6a20f7e4d52d3d30bf30200","slug":"theft-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घरों में लाखों का माल पार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार घरों में लाखों का माल पार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मियागंज। आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज कसबा में बुधवार रात चोरों ने अनिवासी भारतीय समेत चार घरों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घरों में घुसे चोरों ने जेवर-नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज कसबा चोरों ने सुरेश के घर के पीछे की दीवार के सहारे छत के रास्ते घर के भीतर पहुंचे चोरों ने कमरे और बक्से के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये की नगदी और 1 लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। इसके बाद चोरों ने अनिवासी भारतीय लियाकत के घर में धावा बोला।
विज्ञापन
यहां से चोरों ने अलमारी तोड़कर 1 लाख से अधिक का माल पार कर दिया। घर पर मौजूद पत्नी और बेटा गुड्डू सुबह सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। चोरों ने मछरीदीन के घर में छत के रास्ते दाखिल होकर बक्से से 4 हजार रुपये और 25 हजार कीमत के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन
चोरों ने सुब्बाखेड़ा गांव निवासी रामपाल के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे तीन हजार रुपये और दस हजार कीमत का सामान पार कर दिया।