फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The young man who returned from Saudi Arabia was robbed by poachers

सऊदी अरब से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा

Fri, 05 May 2017 12:34 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Fri, 05 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
The young man who returned from Saudi Arabia was robbed by poachers
बेहोशी की हालत में जहरखुरानी का शिकार मुस्तकीम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सऊदी अरब से कमाई कर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। रोडवेज परिचालक ने युवक को बेहोश देख हसनगंज के अकबरपुर के पास उतारकर चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। युवक के पास से मोबाइल भारतीय, सउदी व ईरानी करेंसी जहरखुरान लूट ले गए।

आसीवन थाना के कस्बा हैदराबाद के इंद्रानगर द्वितीय निवासी मुस्तकीम पुत्र मेंहदी हसन सऊदी अरब के जद्दा मे सिलाई का काम करता है। तीन साल कमाई करने के बाद वह गुरुवार को घर आ रहा था। सऊदी से वह दिल्ली तक हवाई जहाज से आया। दिल्ली आनंद विहार बस अड्डे से वह बुलंदशहर डिपो की बस से मियागंज आने के लिए बैठा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे शिकार बनाया। इससे वह बस में बेहोश हो गया।
विज्ञापन


बस मियागंज पार करने के बाद जब लखनऊ की ओर बढ़ी तो रोडवेज चालक ने सवारियों की गिनती की। उसमें मुस्तकीम को बेहोश देखा। टिकट मियागंज तक का देख उसे हसनगंज कोतवाली के अकबरपुर के पास बस से नीचे उतार दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देख उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद होश आने पर मुस्तकीम ने बताया कि वह सऊदी अरब से आ रहा था। उसके पास पांच मोबाइल, 7600 रुपये, 35 रियाल, 10000 रुपये की ईरानी करेंसी थी। पासपोर्ट भी गायब है। उसने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed