{"_id":"590b7b544f1c1baa5a440fc5","slug":"the-young-man-who-returned-from-saudi-arabia-was-robbed-by-poachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सऊदी अरब से लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने लूटा
उन्नाव
Updated Fri, 05 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में जहरखुरानी का शिकार मुस्तकीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सऊदी अरब से कमाई कर लौट रहा युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। रोडवेज परिचालक ने युवक को बेहोश देख हसनगंज के अकबरपुर के पास उतारकर चला गया। स्थानीय लोगों ने उसे मियागंज सीएचसी में भर्ती कराया। युवक के पास से मोबाइल भारतीय, सउदी व ईरानी करेंसी जहरखुरान लूट ले गए।
आसीवन थाना के कस्बा हैदराबाद के इंद्रानगर द्वितीय निवासी मुस्तकीम पुत्र मेंहदी हसन सऊदी अरब के जद्दा मे सिलाई का काम करता है। तीन साल कमाई करने के बाद वह गुरुवार को घर आ रहा था। सऊदी से वह दिल्ली तक हवाई जहाज से आया। दिल्ली आनंद विहार बस अड्डे से वह बुलंदशहर डिपो की बस से मियागंज आने के लिए बैठा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे शिकार बनाया। इससे वह बस में बेहोश हो गया।
बस मियागंज पार करने के बाद जब लखनऊ की ओर बढ़ी तो रोडवेज चालक ने सवारियों की गिनती की। उसमें मुस्तकीम को बेहोश देखा। टिकट मियागंज तक का देख उसे हसनगंज कोतवाली के अकबरपुर के पास बस से नीचे उतार दिया। स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देख उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां इलाज के बाद होश आने पर मुस्तकीम ने बताया कि वह सऊदी अरब से आ रहा था। उसके पास पांच मोबाइल, 7600 रुपये, 35 रियाल, 10000 रुपये की ईरानी करेंसी थी। पासपोर्ट भी गायब है। उसने थाने में तहरीर दी है।