फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   The truck carrying the old man going on the grand birthday

नाती के जन्मदिन पर जा रहे वृद्ध को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 27 Nov 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 27 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The truck carrying the old man going on the grand birthday
घटनास्थल पर खड़ा ट्रक। - फोटो : amar ujala
नाती के जन्मदिन पर बेटी के घर जा रहे वृद्ध की तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही मोपेड में बैठी उसकी पुत्रवधु व दो मासूम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मोपेड सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिकंदरपुर सरोसी निवासी यमुना यादव (60) सोमवार दोपहर तीन बजे जाजमऊ अपनी बेटी गुड़िया के यहां उसके बेटे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए मोपेड से जा रहे थे।
विज्ञापन


साथ में बहू रमा पत्नी दिलीप व उसकी पुत्रियों आकांक्षा (5) व अंशिका (3) भी थे। बंथर चौराहे के पचास मीटर आगे पीछे से रहे एक ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। यमुना नीचे गिरे तो ट्रक के पिछला पहिये उन्हें रौंदता हुआ निकल गयसा। उसकी मौत हो गई। मोपेड में बैठी उसकी बहू रमा व दोनों बेटियां उछलकर दूर जा गिरी और और घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन यमुना पहिये के नीचे बुरी तरह दबा हुआ था।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना  दी। थानाध्यक्ष सुनील सिंह व बदरका चौकी इंचार्ज योगेश दीक्षित पुलिस फ ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पहिये के नीचे दबे यमुना के शव को बाहर निकलवाया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। ड्राइवर ट्रक को मौके पर छोड़कर फ रार हो गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed