{"_id":"ca63c4eb7a2e361e07b2ab89840823c2","slug":"the-death-of-a-young-man-wine-drinking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शराब पीने के बाद एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने शरीर में जहर फैलने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
बीघापुर थानाक्षेत्र के घाटमपुर कला गांव निवासी अरविंद्र (25) पुत्र प्रभुदयाल सोमवार देर शाम गांव के बाहर बेहोशी की हालत में पड़ा था। ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी।
बड़े भाई गोवर्धन ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर शाम करीब 7.15 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान रात 9.35 बजे उसने दम तोड़ दिया। भाई गोवर्धन ने बताया कि अरविंद्र कई साल से दिल्ली में काम कर रहा था। पांच महीने पहले वह घर लौटकर आया था इसके बाद वापस नहीं गया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर अत्यधिक शराब पीने या जहर खाने से मौत होने की आशंका जता रही है। बीघापुुर थाना पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष नजरुल हसन सिद्दीकी ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।