बेशकीमती हार बता दो लाख ठगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज कसबे के कुसुंभी रोड स्थित मनोज पुत्र पारस की परचून की दुकान है। हफ्तेभर पूर्व घुमंतू डेरे का युवक पत्नी व बच्चे के साथ उसकी दुकान पर राशन लेने आया था। राशन लेने के दौरान उन्होंने राजस्थान में खुदाई के दौरान एक बेशकीमती हार मिलने की बात बताई। युवक ने दुकानदार से हार बेचने का जिक्र किया। बेशकीमती हार की बात पर मनोज की पत्नी ने उसे खरीदने की बात कही। घुमंतू जाति के डेरे में शामिल युवक तीन दिन बाद हार लेकर दुकान पहुंचा और उसके बदले में दो लाख रुपये ले लिए। मनोज की पत्नी हार लेकर सोनार के पास पहुंची तो उसने हार को नकली बताया। हार के नकली होने की जानकारी पर सभी के होश उड़ गए। तब से सभी घुमंतू की तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह ठग युवक अजगैन रेलवे स्टेशन पर पत्नी के साथ मिल युवक को मिल गया। इस पर युवक ने ठग की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी में बैठाया है। नवाबगंज चौकी प्रभारी विश्वदेव यादव का कहना है कि घटना की जानकारी पर दोनों पक्षों को चौकी लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।