फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenager raped by the elderly, pregnant, revealed

किशोरी से अधेड़ ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पता चला

Tue, 18 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव Updated Tue, 18 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager raped by the elderly, pregnant, revealed
minor raped - फोटो : ANI

विज्ञापन
किशोरी के साथ गांव के ही एक अधेड़ ने दुष्कर्म किया। आरोपी की धमकी से सहमी किशोरी कई महीनों तक चुप रही बाद में गर्भवती होने पर चाची को जानकारी दी। पीड़िता की चाची ने एसपी से गुहार लगाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। पीड़िता से तहरीर मांगी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के माता-पिता और भाई की मौत हो चुकी है। वह और उसकी छोटी बहन चाची के पास रह रही है। करीब चार महीने पहले शौच जाते समय गांव के ही एक अधेड़ ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। दहशत में किशोरी चुप रही। किशोरी गर्भवती हुई तो उसकी देखभाल कर रही चाची को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन


पूछने पर किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई। मंगलवार को पीड़ित किशोरी को उसकी चाची अपने साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। लेकिन तहसील दिवस होने से किसी अधिकारी के न मिलने पर शिकायत सेल में प्रार्थना पत्र दिया। पीड़िता की चाची का आरोप है कि आरोपी अधेड़ उसे कभी धमकी देकर तो कभी रुपयों का लालच देकर किशोरी का गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है। फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष ब्रजमोहन ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दरोगा को गांव जाकर पीड़िता और उसके परिवार से मिलने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed