फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gdfs

Noida News: नवजात शिशु के उपचार में लापरवाही पर दो डॉक्टर व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 23 Oct 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
gdfs
नवजात शिशु के उपचार में लापरवाही पर दो डॉक्टर व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर स्थित निजी अस्पताल में नवजात शिशु के उपचार में लापरवाही की गई है। मामले में न्यायालय के आदेश पर दो डॉक्टर नामजद व अज्ञात के खिलाफ दादरी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव में शाहनवाज खान परिवार के साथ रहते हैं । उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि निम्स अस्पताल में 18 मार्च को उनकी पत्नी काजल सैफी ने नवजात शिशु को जन्म दिया था। शिशु के उपचार के लिए 18 मार्च से 22 मार्च की अवधि में गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई। जिससे नवजात शिशु को स्थाई शारीरिक क्षति और न्यूरो मस्तिष्क विकार उत्पन्न हो गए। दोनों हाथों में काले नीले रंग के निशान और सूजन के साथ गैंग्रीन विकसित हो गई। गलत तरह से बिलिंग कर पीड़ित के साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक शोषण किया गया।
विज्ञापन

पीड़ित द्वारा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत की गई। उसके बाद घटना की शिकायत कोतवाली में पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर डॉक्टर नीरज कुमार सिंह, डॉक्टर सुनील कुमार व अन्य चिकित्सा कर्मी के खिलाफ दादरी कोतवाली प्राथमिकी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निम्स अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार का कहना है कि महिला की डिलीवरी हापुड़ में हुई थी। रात्रि के समय बच्चों को लेकर आए थे। बच्चे को दौरे आ रहे थे। उसको लेकर इलाज किया है, तीन दिन इलाज कराने के बाद वह सरकारी अस्पताल में उपचार करने के लिए छुट्टी करा कर ले गए। उसके बाद उन्होंने सीएमओ ऑफिस में भी शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed