फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Teenager killed in mysterious circumstances, honor killing suspected

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, ऑनर किलिंग का शक

Sun, 24 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 24 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in mysterious circumstances, honor killing suspected
minor girl rape and murder - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव दफना दिया। ऑनर किलिंग की चर्चा पर सीओ ने पुलिस के साथ गांव जाकर जांच की। इस बीच राजधानी से निर्देश मिलने पर एसपी ने एसओ को आदेश दिया कि कब्र से किशोरी का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराएं। उधर मृतका की मां ने बेटी के जहर खाकर जान देने की बात कही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी इलियाज की पुत्री यासमीन (13) की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना गांव के बाहर शव दफना दिया। शनिवार सुबह किसी ने पुलिस को किशोरी की हत्या कर शव दफनाए जाने की सूचना दे दी। सीओ बांगरमऊ आरपी सिंह, एसओ आसीवन रामलखन पटेल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका की मां आसमां से घटना की जानकारी ली। आसमां ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार शाम यासमीन को मामूली बात पर डांट दिया था। इस पर उसने जहर खाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम से शव की दुर्दशा न हो, इसलिए दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर घटना की सूचना मिलने पर राजधानी के वरिष्ठ अफसरों ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि जांच में किशोरी के जहर खाकर खुदकुशी करने की बात सामने आई है लेकिन किसी ने ऑनर किलिंग की अफवाह उड़ा दी। इसी से एसओ को कब्र से किशोरी का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया मृतका की मां ने भी पोस्टमार्टम कराए जाने पर रजामंदी जताते हुए तहरीर दे दी है। उधर एसडीएम हसनगंज ने पुलिस रिपोर्ट मिलने के बाद किशोरी का शव क्रब से निकलवाने की बात कही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed