{"_id":"589f5f524f1c1b7e0b37c675","slug":"take-away-the-baby-jackal-dudmuhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधमुही बच्ची को खींच ले गया सियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुधमुही बच्ची को खींच ले गया सियार
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
affected girl
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गदनाखेड़ा निवासी मुकेश शनिवार को खेत की निराई कर रहा था। पति का हांथ बंटाने के लिए पत्नी सोनी भी दोपहर को खेत गई थी। उसने अपनी दो साल की दुधमुंही बेटी पूजा को खेत की मेड़ पर लिटा दिया और फसल की निराई करने लगी। इसी दौरान झाड़ियों से सियार पहुुंचा और बच्ची को मुंह में दबाकर खींचने लगा। बच्ची चीखी तो पहले सोनी व उसका पति कुछ समझ नहीं पाया लेकिन काफी तेज चीख सुनकर दोनों दौड़े और आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की मदद से बच्ची को सियार के बचाया। घायल बच्ची को आनन-फानन सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।
---------
---------