{"_id":"6ac77d4d9055f051390a3c93","slug":"man-died-in-suspecious-condition-solan-news-c-176-1-sln1003-181088-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
बुधवार शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। अर्की के आईथू निवासी एक सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी से लौटने के बाद संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 49 वर्षीय अशोक कुमार बद्दी की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। बुधवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर झाड़माजरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अशोक कुमार बुधवार शाम सात बजे तक ड्यूटी से घर जा रहे थे। कंपनी के गेट से बाहर निकलते ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह पास की एक दुकान में चले गए, जहां उन्हें उल्टी हुई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत झाड़माजरी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अशोक कुमार की मौत किन कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।