{"_id":"57bc9bf04f1c1b7f59d4fb82","slug":"students-tampering-with-clashed-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर छात्र भिड़े , पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर छात्र भिड़े , पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
शव को रोड पर रखकर गुरूद्वारा रोड घनश्यामपुरी पर जाम लगाते आक्रोशित लोग।
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगाघाट थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुरम स्थित एक इंटर कालेज के छात्र एक छात्रा से छेड़छाड़ करने को लेकर भिड़ गए। दोनों गुटाें की ओर से पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को दौड़ा लिया। गंगाघाट पुलिस का कहना है कि कोई शिकायत न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं की गई।
मंगलवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे गोपीनाथपुरम वाली गली में यहीं स्थित एक इंटर कालेज के छात्र स्कूल की छात्राओं को राह चलते छेड़ने लगे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों गुटों के छात्र आमने -सामने हो गए। इनमें ईंट पत्थर चलने लगे। इससे स्कूल मार्ग पर हड़कंप मच गया। सूचना पर स्कूल के दो अध्यापक पहुंचे। इन्होंने मामला रफ ा दफ ा करा दिया। बाद में दोनों गुट के छात्रों ने फ ोन कर बाहरी लड़कों को हाकी और लाठी डंडों के साथ बुला लिया। यह राजधानी मार्ग गोपीनाथपुरम मोड़ के निकट मारपीट करने के लिए एकत्रित होने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचते ही छात्र भागने लगे। कालेज के अध्यापकों का कहना है कि लड़ने वाले छात्र नहीं, बाहरी लड़के थे।