फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Son-in-law murderer and two companions went to jail

ससुर का हत्यारोपी दामाद और दो साथी गए जेल

Tue, 26 Sep 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो/ उन्नाव Updated Tue, 26 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law murderer and two companions went to jail
ससुर अनिल का हत्यारोपी शिवम शुक्ला व दोनो साथी। - फोटो : अमर उजाला

सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सकहन राजपूतान में अधेड़ की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद व उसके दो साथियों को सोमवार को जेल भेज दिया। हत्या में शामिल आरोपी दामाद का पिता अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। माखी थानाक्षेत्र के कोरारी कला गांव निवासी अनिल कुमार (50) की सफीपुर कोतवाली के सकहन राजपूतान निवासी दामाद शिवम शुक्ला ने 21 सितंबर को पिता दुखहन व दो साथियों के साथ मिलकर गांव से पांच सौ दूर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों में छिपा दिया था। कई दिनों तक जब अनिल घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी सविता बेटी के घर जानकर पिता के न पहुंचने की जानकारी दी थी। राखी ने मां के साथ कोतवाली में पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। राखी ने ससुराल में जेवरात को लेकर होने वाले विवाद की बात कोतवाल को बताई थी। पुलिस ने जांच शुरू की। शिवम को हिरासत में पूछताछ किया तो हकीकत सामने आई। शिवम ने ससुर की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने दामाद शिवम के अलावा हत्या में शामिल दोस्त प्रमोद उर्फ भूरे व सोनही तिवारी को हिरासत में लेकर सोमवार को जेल भेज दिया। जबकि हत्या में शामिल शिवम का पिता दुखहन अभी भी फरार है। कोतवाली प्रभारी अरुण देव द्विवेदी ने बताया कि शिवम व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी दुखहन अभी फरार है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed