{"_id":"58b081c14f1c1ba03fb24731","slug":"six-homes-from-fire-damage-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घरों में आग से लाखों का नुकसान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह घरों में आग से लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
destroyed belongings
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अजगैन थानाक्षेत्र के गांव बारा बुजुर्ग में शुक्रवार को खाना बनाने समय चूल्हे की चिंगारी से दर्शन पुत्र मेहरवान के घर के छप्पर में आग लग गई। आग से छप्पर के नीचे बंधी चार बकरियां झुलस गईं। इतना ही नहीं बाहर कमरे में रखा अनाज भी जल गया। घटना के समय घर के सभी लोग खेतों पर काम करने गए थे। हवा तेज होने से आग की लपटें पड़ोस में रहने वाले सुरेश, दिनेश व पूरन के छप्पर तक पहुंच गईं। आग बढ़ती देख ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाई और आग पर काबू पाया। इससे तीन लोगों के सिफ छप्पर ही जले बाकी सामान जलने से बच गया। ग्राम प्रधान जसवंत ने सूचना तहसीलदार को दी। तहसीलदार विजय मिश्रा ने लेखपाल राम प्यारे को मौके पर भेजा और नुकसान का आंकलन कराया। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील भेजी है।
भूसा जलाते समय हुआ हादसा
दूसरी घटना मौरावा थानाक्षेत्र के गांव कूटीखेड़ा में भूसा जलाते समय आग अचानक छप्पर में लग गई। इससे लगभग चालीस हजार का नुकसान हो गया। कूटीखेड़ा निवासी रामसुमेर पुत्र स्व. रामस्वरूप अपने परिवार से अलग छप्पर का बंगला बना कर रहता है सुबह घर के बाहर पुराना भूसा जला रहा था। तेज हवा होने से चिंगारी छप्पर में लग गई। इससे छप्पर के नीचे रखा आनाज जलने के साथ ही इंजन भी जल गया। ग्रामीणों ने सूचना दमकल को दी। लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। रामसुमेर के मुताबिक लगभग चालीस हजार का नुकसान हुआ है। फिलहाल मौके पर तहसील का कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन