{"_id":"5a3d546e4f1c1bf4688c2da6","slug":"seven-injured-including-mother-and-son-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":" सड़क हादसों में मां-बेटा समेत सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में मां-बेटा समेत सात घायल
unnao
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
टैंकर से बह रहे डीजल को बर्तनों में भरते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव/नवाबगंज। अलग-अलग थानाक्षेत्रों मेें हुए सड़क हादसों में मां-बेटा समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर देख स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अजगैन-मोहान मार्ग पर मकूर गांव के पास डीजल लदे टैंकर और डीसीएम की भिड़ंत में टैंकर फटने से पांच हजार लीटर डीजल सड़क पर फैल गया।
डीजल के लिए ग्रामीणों में लूट मच गई। आग लगने या अन्य कोई हादसा होने की आशंका को देखते हुए भीड़ को हटाने के लिए सीओ दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
कानपुर से रिलायंस कंपनी का पांच हजार लीटर डीजल लेकर टैंकर लखनऊ की ओर जा रहा था। अजगैन-मोहान मार्ग पर मकूर के निकट सामने से आ रही डीसीएम से टैंकर भिड़ गया। हादसे में टैंकर फट जाने से पांच हजार लीटर डीजल सड़क पर बहने लगा
विज्ञापन
। डीजल बहने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह डीजल लूटने लगे। जानकारी पर सीओ डा. भीम कुमार गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को वहां से हटाने के साथ ही मैनपुरी जिले के बेवर कटुवाली निवासी डीसीएम चालक चालक बृजेंद्र यादव (22) पुत्र उदयवीर सिंह व अनिल पुत्र रवींद्र सिंह को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने स्थानीय रिलायंस कंपनी के मैनेजर को फोन कर मामले की जानकारी दी।
सीओ डॉ. भीम कुमार गौतम ने बताया कि कंपनी के मैनेजर को मामले की जानकारी दी गई है। कोई अधिक हताहत नहीं हुआ है। सड़क साफ करा दी गई। नुकसान की जानकारी कंपनी कर्मचारियों के आने के बाद ही मिल पाएगी।
दूसरी घटना में अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव अर्चितखेड़ा निवासी बिंदेश्वरी (50) पत्नी प्यारेलाल बेटे रोशन के साथ बाइक से कोरारी कला गांव बुखार की दवा लेने आई थीं। दवा लेकर दोनों लोग लौट रहे थे। उन्नाव-पड़री मार्ग पर तिवारीखेड़ा के निकट बाइक वैन से टकरा गई। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। घायलों में माखी के अकबरपुर दबौली निवासी विनोद कुमार (50), हरियाणा प्रांत के बारा रेलवे स्टेशन न्यू टाउन निवासी बृजेश मिश्रा (42) पुत्र देवनाथ शामिल हैं।
इनसेट
तड़पते रहे घायल, लोग डीजल भरने में व्यस्त रहे
टैंकर और डीसीएम की भिड़ंत में घायलों की मदद के बजाए ग्रामीण डीजल समेटने में जुट गए। जिसे जो बर्तन मिला, उसी में डीजल भर ले गया। सड़क से बहकर किनारे की खंतियों में भरा डीजल ग्रामीण भर ले गए। पुलिस का कहना है कि अगर कंपनी या टैंकर चालक तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।