{"_id":"6ae801361977154c690abae3","slug":"nri-woman-murdered-in-ludhiana-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई महिला की हत्या: तेजधार हथियार से पीठ-पेट पर वार, अंदर की नसें तक कटी; बेटे ने पिता पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई महिला की हत्या: तेजधार हथियार से पीठ-पेट पर वार, अंदर की नसें तक कटी; बेटे ने पिता पर लगाया आरोप
Mon, 02 Nov 2026 08:50 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:50 AM IST
सार
गगनदीप सिंह ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच चरित्र पर शक को लेकर अक्सर विवाद होता था। उसे अंदेशा है कि यह हत्या पूरी तरह से योजना बनाकर की गई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लुधियाना में पक्खोवाल रोड स्थित विकास नगर इलाके में रविवार दोपहर एनआरआई कमलजीत कौर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या का शक उसके पति रविंदर सिंह पर है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कमलजीत चार दिन पहले और रविंदर सिंह दो दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से वापस आए थे।
घटना का पता तब चला जब उनके बेटे गगनदीप सिंह को पिता ने सामान लाने बाजार भेजा। घर लौटने पर गगनदीप ने मां को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा और पिता को तेजधार हथियार धोते हुए पाया। उसने तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रविंदर सिंह को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गगनदीप सिंह ने बताया कि उसके माता-पिता के बीच चरित्र पर शक को लेकर अक्सर विवाद होता था। उसे अंदेशा है कि यह हत्या पूरी तरह से योजना बनाकर की गई है। वारदात के बाद रविंदर सिंह घबराहट में गर्मी लगने का बहाना बनाने लगा। पुलिस फिलहाल पारिवारिक विवाद और हत्या के अन्य कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
थाना दुगरी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि कमलजीत के शरीर, विशेषकर पीठ और पेट पर तेजधार चाकू से कई वार किए गए थे। इससे अंदरूनी नसें कट गईं और और अत्यधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई। पड़ोस में रहने वाली नरिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने गगनदीप की चीखने की आवाज सुनी थी। अंदर जाने पर उन्होंने कमलजीत काैर का शव बेडरूम में पड़ा देखा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।