फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seeing objectionable post on Facebook, Yuvraj beaten

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट देख युवती ने पीटा

Wed, 08 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 08 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seeing objectionable post on Facebook, Yuvraj beaten
प्रतीकात्मक - फोटो : self

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला लोकनगर निवासी युवक ने दूसरे मोहल्ले की एक युवती के फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणी की। यह युवती को नागवार गुजरा। फेसबुक पर युवक की फोटो अपलोड कर युवती ने अपने दोस्तों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद युवती के दोस्तों ने युवक की तलाश शुरू की। सोमवार रात युवक उसके हत्थे चढ़ा तो युवती ने उसकी जमकर पिटाई की और दोबारा ऐसी हरकत न करने का अल्टीमेटम देकर छोड़ दिया।

सोमवार रात युवक को बड़ा चौराहा के पास युवती के दोस्तों ने दबोच लिया। उसे बाइक पर बैठाकर पन्नालाल पार्क ले गए। जहां युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद युवक को अल्टीमेटम देकर छोड़ा। युवकों के चंगुल से छूटने पर आरोपी आदर्श नगर की ओर पैदल ही भागा। इस बीच किसी ने मारपीट की जानकारी यूपी 100 पर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले युवती के दोस्तों व आरोपी को कोतवाली ले आई। कोतवाली में युवक ने मारपीट में आई चोटों के निशान दिखाकर युवती के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा युवक ने सोने की चेन और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया। हरकत में आई पुलिस ने आरोप लगाने वाले युवक की तलाशी ली तो मोबाइल व चेन बरामद हुई। कोतवाली प्रभारी आईपी सिंह ने बताया कि शिकायतों की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को खींचा, विरोध पर भाई को बेदम किया
उन्नाव। शोहदों की छींटाकशी से आजिज एक किशोरी ने घर वालों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार को वह स्कूल जाने के लिए भाई के साथ बाइक से निकली। तभी कार से पीछा कर रहे शोहदों ने भाई-बहन को रास्ते में रोका और जबरन खींचकर कार में डालने लगे। आरोपियों के चंगुल में बहन को देख भाई ने मोर्चा लिया। शोहदों ने लाठी, डंडे और लोहे की राड से हमला कर भाई को घायल कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो युवक छात्रा व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते भाग निकले।

शहर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली किशोरी शहर के ही एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा के अनुसार उसके मोहल्ले में रहने वाला एक युवक स्कूल जाते समय अक्सर उससे छेड़खानी करता है। दहशत में वह मंगलवार को अपने भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर आरोपी ने साथियों के साथ कार से उसके पीछे आए और रोक लिया। जबरन उसे खींचकर कार में डालने की कोशिश की। जिसका भाई ने विरोध किया तो युवकों ने लाठी, डंडे व लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया।


छात्रा की चीख पुकार व शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख आरोपी छात्रा को छोड़ उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो लोग परेशान हो गए। पीड़ित छात्रा अपने घायल भाई व परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। छात्रा ने एसपी को घटना की जानकारी दी ओर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस दौरान छात्रा व उसकी मां सिसक पड़ी। एसपी नेहा पांडेय ने तत्काल शहर कोतवाल आईपी सिंह को फोन कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed