{"_id":"575daf034f1c1b293e11bbec","slug":"sdm-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर के पड़ा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीलर के पड़ा छापा
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
छापा मारा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने विकास खंड मुरादपुर के पेटी डीलर (डीजल) की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने स्टॉक आदि चेक किया। मौके पर अभिलेख न मिलने से बिक्री का मिलान नहीं हो पाया। उन्होंने दुकान संचालक दिनेश को अभिलेखों के साथ कार्यालय आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार को उपजिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह ने मुरादपुर के डीजल के पेटी डीलर दिनेश की दुकान पर उस समय छापा मारा जब केरोसिन उतारा जा रहा था। उन्होंने यूनिट के आधार पर डीजल की उपलब्धता की जानकारी लेकर स्टॉक चेक किया। एसडीएम के रजिस्टर मांगने पर वह दुकान संचालक अभिलेख न दिखा सका। जब संचालक ने घर पर रजिस्टर होने की जानकारी दी तो एसडीएम ने सोमवार को अभिलेखों के साथ कार्यालय आने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दुकान में लगे अगिभनशमन यंत्र की भी जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन