फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A couple returning from Navratri puja was crushed by a truck, the wife died.

बिहार में काल बना बालू लदा ट्रक: नवरात्र पर पूजा कर लौट रहे दंपती को कुचला, आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका रास्ता

Sun, 11 Oct 2026 07:39 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 07:39 PM IST
सार

सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में नवरात्र की पूजा कर घर लौट रहे दंपती को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सुमन ओझा की मौत हो गई, जबकि उनके पति सिंटू ओझा घायल हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-331 पर यातायात बाधित कर दिया।

विज्ञापन
A couple returning from Navratri puja was crushed by a truck, the wife died.
घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण और पुलिस बल

विस्तार

नवरात्र की पूजा कर घर लौट रहे दंपती को क्या पता था कि घर की दहलीज तक पहुंचते-पहुंचते उनकी खुशियां हमेशा के लिए छिन जाएंगी। पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन कर पैदल लौट रहे दंपती को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने कुचल दिया।

विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल पत्नी की छपरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल पति का उपचार जारी है। इस हादसे ने परिवार में नवरात्र की पूजा का उत्साह पलभर में मातम में बदल दिया। घटना रविवार दोपहर सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआं में एनएच-331 पर हुई। मृतका की पहचान सुमन ओझा के रूप में हुई है, जबकि उनके घायल पति सिंटू ओझा किराना व्यवसायी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पूजा कर पैदल घर लौट रहा था दंपती
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवरात्र के पहले दिन दंपती उपवास पर थे। दोनों कोल्हुआ बाजार में बने पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने गए थे। पूजा के बाद वे पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। दोनों एनएच-331 पर स्थित अपने घर के पास पहुंच चुके थे। इसी दौरान छपरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित बालू लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल, बनियापुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए छपरा रेफर कर दिया गया। हालांकि, सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही सुमन ओझा ने दम तोड़ दिया। उनके पति का उपचार जारी है।



ये भी पढ़ें- बिहार: ‘आंदोलन का अधिकार है, अराजकता का नहीं’, एसआईआर प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बयान

मौत की खबर से आक्रोशित ग्रामीणों ने रोका यातायात
सुमन ओझा की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और यातायात बाधित कर दिया। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित थाने के थानाध्यक्ष बिरजू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराज ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। सुमन ओझा के दो पुत्र हैं। मां की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में नवरात्र को लेकर पूजा-पाठ और उत्साह का माहौल था, वहां अब अपनों को खोने का गम पसरा है।

घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण और पुलिस बल

घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण और पुलिस बल

 

घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण और पुलिस बल

घटना स्थल पर जुटे ग्रामीण और पुलिस बल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed