फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR in the stone-pelting incident

Haridwar News: रामलीला के मंच पर पथराव के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Sun, 11 Oct 2026 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
FIR in the stone-pelting incident
-बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपियों को चिह्नित कर रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। रामलीला मंचन के दौरान हुए पथराव के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 20 से 25 लोगों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए मंच की ओर पत्थर फेंके। इससे मैदान में मौजूद दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस अब घटना के दौरान बनाई गई वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ अक्तूबर की रात करीब 11 बजे रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान तीन से चार अज्ञात लोगों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। कमेटी के सदस्यों ने उन्हें समझाकर वहां से भेज दिया, लेकिन कुछ देर बाद वे अन्य लोगों के साथ लौट आए।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने रामलीला बंद कराने की धमकी देते हुए मंच की ओर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे दर्शकों और कलाकारों को चोटें आईं। पुलिसकर्मियों ने उपद्रवियों को पकड़ने का प्रयास किया और घटना की वीडियो भी बनाई। इसके बाद कुछ देर के लिए मंचन रोकना पड़ा। पुलिस और कमेटी के सदस्यों के सहयोग से रामलीला दोबारा शुरू कराई गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज ली गई है। आरोपियों को चिह्नित करते हुए तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed