{"_id":"6acb9509502120c8c30b46b0","slug":"590-kg-of-illegal-firecrackers-worth-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-158745-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में 50 लाख के 590 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में 50 लाख के 590 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने मध्य दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में एक दुकान के ऊपर बने जगह से लगभग 590 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए हैं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों जानकी दास और अभीक दास को गिरफ्तार किया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने रविवार को बताया कि यह कार्रवाई 8 अक्तूबर को बाजार गुलियान की एक दुकान पर विजिलेंस ब्रांच की अचानक छापेमारी के दौरान की गई। एक खास जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। पुलिस टीम को दुकान की छत में लकड़ी का एक छिपा हुआ पैनल मिला, जिसे खोलने पर एक बड़ी जगह का पता चला।
यहां पर अलग-अलग तरह के पटाखे रखे हुए थे। उपायुक्त सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों जानकी दास और अभीक दास ने पूछताछ में बताया कि ये पटाखे किसी और व्यक्ति ने सप्लाई किए थे। जामा मस्जिद पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सप्लायर और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।