फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sarraf not disclose the robbery Htyayukt angry businessman, went on the road

सर्राफ की हत्यायुक्त लूट का खुलासा न होने व्यापारी नाराज, सड़क पर उतरे

Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sarraf not disclose the robbery Htyayukt angry businessman, went on the road
anger people - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
सफीपुर कस्बे में किला बाजार निवासी अंजुम (45) पुत्र फिरोज आलम की लुटेरों ने शनिवार रात दुकान बंद कर घर जाते समय दुकान से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर चौमुखी चौराहे के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लुटेरे अंजुम के पास रहे लगभग दस लाख रूपये के जेवरात का बैग लूट ले गए थे। एसपी, सीओ के अलावा आस-पास के थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लुटेरों के पकड़ने के लिए रात भर वाहन चेकिंग के साथ ही कई संदिग्धों को भी उठाया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।
व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने देर रात ही सर्राफ  व्यापारी अंजुम के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार सुबह तक जब आरोपियों का सुराग पुलिस नहीं लगा पाई तो व्यापारियों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। बाजार में तालाबंदी कर व्यापारी सड़क पर उतर आए। व्यापारियों ने मौके पर एसडीएम पूजा अगिभनहोत्री को बुलाने के लिए फोन मिलाया लेकिन वह क्षेत्र में कहीं थीं। इसलिए उन्हें आने पर थोड़ा समय लग गया। इससे गुस्साए व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

............................
इनसेट
चौबीस घंटे में हो खुलासा नहीं हो होगा आंदोलन  
क्षेत्र से वापस आने के बाद एसडीएम पूजा अगिभनहोत्री ने व्यापारियों को कार्यालय बुलाया। सफीपुर व्यापार मंडल के महामंत्री मुन्ना सेठ के साथ व्यापारी कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को पकड़ नहीं पाई है। उन्हें पकड़ने के लिए चौबीस घंटे का समय दिया जा रहा है। यदि इसमें गिरफ्तारी नहीं होती तो व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
इनसेट
अपराधियों की लोकेशन तलाश रही पुलिस
सोना व्यापारी की की लूट के बाद हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस अभी हाल में छूट कर आए अपराधियों की लोकेशन तलाश रही है। पिछली लूट की घटनाओं में नामित लुटेरों के घर पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने रात में कई संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ भी शुरू की लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है।
..........................
कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाया गया शव  
स्वर्ण व्यापारी अंजुम का शव कड़ी सुरक्षा के बीच दफनाया गया। शव यात्रा में एसडीएम पूजा अगिभनहोत्री के अलावा सफीपुर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशरण लाला के अलावा कसबे के व्यापारी व रिश्तेदार शामिल रहे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में फोर्स भी यात्रा में शामिल रहा।
.......................
पुलिस सुरक्षा व लाईसेंस दिलाने की मांग
एसडीएम पूजा अगिभनहोत्री से मिलने गए व्यापारियों का कहना था कि सर्राफ की दुकानों के पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। पहले पुलिस तैनात रहती थी। अब उसे भी हटा दिया गया। इसके अलावा व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाईसेंस दिलाए जाएं। एसडीएम ने व्यापारियों की मांगों का प्रार्थना पत्र डीएम व एसपी को प्रेषित कर दिया है।
........................
क्या बोले व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष
उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव का कहना है कि व्यापारियों के साथ हत्या, लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इनका खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। अगर खुलासा न हो तो व्यापारी धरना प्रदर्शन व आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

------------------

क्या बोेले अधिकारी
एसडीएम पूजा अगिभनहोत्री ने बताया कि शव को दफनाया गया है। व्यापारियों की जो भी मांगें हैं उससे संबंधित प्रार्थना पत्र उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। पुलिस भी खुलासे में लगी है।
सफीपुर कोतवाली प्रभारी हनुमंत पांडेय ने बताया कि अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed