Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bomb threat beefed up, temples beefed up

Mathura News: बम धमकी से बढ़ी सुरक्षा, मंदिरों का चप्पा-चप्पा खंगाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bomb threat beefed up, temples beefed up
मथुरा। मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। त्योहारों और धार्मिक स्थलों की संवेदनशीलता को देखते हुए सोमवार को पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस, एलआईयू, एंटी सबोटाज चेक टीम और बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता (बीडीडीएस) ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। श्रीबांके बिहारी मंदिर, उसके आसपास के पार्किंग क्षेत्र, प्रेम मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर सहित अन्य धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों की जांच की गई। डॉग स्कॉवड और बीडीडीएस टीम ने संवेदनशील स्थानों पर बारीकी से तलाशी ली। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

चार नवंबर को नगर आयुक्त ओजस्वी राज की अधिकृत ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिला था। इसमें मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ई-मेल में आठ से 27 नवंबर के बीच धमाकों की चेतावनी भी दी गई थी। अयोध्या और वाराणसी के धार्मिक स्थलों का भी उल्लेख किया गया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने नगर निगम कार्यालय समेत जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी थी। ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर और सर्विलांस टीमें जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने का मामला भी सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा चुका है। शनिवार को सामने आए इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्रोन को नीचे गिराया और उसके संचालक को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि सदर बाजार निवासी विवेक कनाैजिया वीडियो बनाने के लिए ड्रोन उड़ा रहा था। वह सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बताया गया है। गोविंद नगर पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। पुलिस की ओर से बाजारों, पार्किंग स्थलों और अन्य व्यस्त स्थानों पर भी निगरानी रखी जा रही है। एसएसपी ने बताया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चेकिंग और सतर्कता लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed