{"_id":"6af20f5428c8060ce4057226","slug":"police-team-attacked-after-arriving-to-address-a-dispute-between-two-groups-five-arrpolice-team-attacked-after-arriving-to-address-a-dispute-between-two-groups-five-arrestedested-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156897-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो43सोरोंजी पुलिस ने गिरफ्तार किए आरोपी। स्रोत:पुलिस विभाग
कासगंज। सोरोंजी में सहावर रोड पर कोल्ड स्टोर के पास रविवार की रात को पटाखा चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर उपद्रव हुआ। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस उपद्रवियों ने रोड पर उत्पात मचाया जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग अपने घरों और दुकानों में चले गए।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने टीम पर भी हमला कर दिया। हमले में अपराध निरीक्षक कल्याण सिंह चोटिल हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति पर किसी तरह काबू पाया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करके पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सोरोंजी थाने के अपराध निरीक्षक कल्याण सिंह की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी की अनुसार, रविवार की रात करीब 9:00 बजे नगला खुशहाली निवासी पुष्पेंद्र और उनके साथी विपिन ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर के आसपास और पीछे के कुछ लोग विवाद करते हुए पथराव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विवाद की शुरुआत पटाखा चलाने को लेकर हुई थी जो पुरानी रंजिश के चलते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे रोड पर आवागमन बाधित हो गया और अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर अपराध निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जब उपद्रवियों को समझाने और झगड़ा रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस टीम को देखकर और उग्र हो गए। पुलिस टीम पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। उपद्रव और हमले के दौरान अपराध निरीक्षक चोटिल हो गए।
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति पर किसी तरह काबू पाया। इस दौरान अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर उपद्रवी मौके से भाग निकले। इसके बाद घायल पुलिसकर्मियों और अन्य चोटिल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। मामले में सोरोंजी थाने में अपराध निरीक्षक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट, उपद्रव समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अज्ञात आरोपियों ने हमला कर दिया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज करके पांच आरोपियों को सोमवार सुबह मोहल्ला कटरा से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में भगवान दास और राजेश समेत 3 महिला आरोपी शामिल है। - ओपी सिंह, एसपी