फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   road accident man was killled

हादसे में युवक की मौत

Mon, 10 Oct 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 10 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
road accident man was killled
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सदर कोतवाली क्षेत्र के शराब मिल के पास टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी चचेरी बहन व नाती सहित तीन घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया। घटना के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन

कानपुर से सवारियां लेकर उन्नाव आ रहा तेज रफ्तार टेंपो शराब मिल के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार सुंदर (47) निवासी सैदपुर थाना अचलगंज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी चचेरी बहन मीना (20) पुत्री मोड़ू व नाती हिमांशु (4) पुत्र आनंद कुमार के अलावा गुड्डी(30)पत्नी जियालाल निवासी नवाबगंज कानपुर घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल में भर्ती युवक की बहन मीना ने बताया कि कानपुर देहात वह रिस्तेदारी में गई थी। सभी लोग वहीं से लौट रहे थे। सुंदर की पत्नी कमला व छह बच्चे हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि घटना के बाद चालक भाग निकला था। टेंपो कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। युवक की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed