फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Raping daughter, father's body was found hanging

बेटी से रेप, पिता का शव फंदे से लटका मिला

Wed, 05 Oct 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 05 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Raping daughter, father's body was found hanging
फांसी - फोटो : अमर उजाला
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से रेप के बाद उसके पिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी युवक सहित छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी श्रमिक की बेटी का पड़ोस में दुकान करने वाले युवक से दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने धोखे से नौ सितंबर को शादी का हलफनामा बनवा लिया। पिछले बुधवार को किशोरी दुकान पर सामान लेने गई तो युवक ने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया। बेटी के घर नहीं लौटने पर पिता ने परियर पुलिस चौकी इंचार्ज सुबोध यादव को शिकायती पत्र दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद युवक ने किशोरी को उसके पिता को सौंप दिया।
विज्ञापन


नोएडा स्थित नर्सिंग होम में काम करने वाली किशोरी की मां सोमवार को घर लौटी तो उसे पूरे मामले की जानकारी दी। रात में सभी खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उठे तो किशोरी के पिता का शव रहस्यमय तरीके से छप्पर से फांसी के फंदे में लटका मिला। उसके पैस जमीन से सटे थे, जबकि गर्दन तनी थी। मृतक के छोटे भाई की पत्नी ने पड़ोसी युवक पर भतीजी को बंधक बनाकर रेप करने एवं  किशोरी के पिता की हत्या करने का आरोप गाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हनुमान पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गड़बड़ी किए जाने की आशंका पर परिजनों ने दोपहर बाद पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा किया। सीएमओ डा. भूपेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने दो डाक्टरों की ट्यूटी लगाई तो वे शांत हुए। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed