फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Student heading to AIIMS Raebareli for admission falls from Ganga Gomti Express, dies.

Pratapgarh News: रायबरेली एम्स में दाखिला लेने जा रहा छात्र गंगा गोमती एक्सप्रेस से गिरा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Student heading to AIIMS Raebareli for admission falls from Ganga Gomti Express, dies.
फोटो परिचय नवाबगंज 01 फाइल फोटो हर्ष राज
गंगा गोमती एक्सप्रेस से रायबरेली एम्स में तीसरे सत्र का दाखिला लेने जा रहा मेडिकल का छात्र हादसे का शिकार हो गया। बोगी के गेट पर खड़े युवक का अटरामपुर रेलवे स्टेशन के पहले आदमपुर गांव के सामने आउटर सिग्नल 12/12 नंबर पिलर से टकराने से मौत हो गई। हादसे के दूसरे दिन बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को शव मिला। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार के मुंगेर जिले के थाना कोतवाली, नीति बाग रायसर निवासी उत्तम कुमार पश्चिम रेलवे मुंबई में टेक्नीशियन ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत हैं। उनका इकलौता बेटा हर्षराज (20) का एम्स रायबरेली में दाखिला कराने के लिए पूरा परिवार बीते सोमवार को मुंबई से रवाना हुआ था।
विज्ञापन

उत्तम कुमार ने बताया कि प्रयागराज के एक होटल में ठहरने के बाद बुधवार सुबह परिवार प्रयागराज संगम स्टेशन से गंगा गोमती एक्सप्रेस से रायबरेली के लिए रवाना हुआ था। सफर के दौरान हर्ष ट्रेन के गेट पर खड़ा था। अटरामपुर रेलवे स्टेशन के पहले आदमपुर गांव के सामने पोल संख्या 12/12 के पास तेज रफ्तार ट्रेन का झटका लगने से छिटककर वह नीचे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के लापता होने पर पिता लालगोपालगंज स्टेशन से बेटे की खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका में वह जीआरपी फाफामऊ को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस एवं परिजन छात्र की तलाश में जुट गए थे।

बेटे की खोज में पड़े छाले, तब मिली सफलता
इकलौते बेटे की गुमशुदगी से बेहाल पिता उत्तम कुमार ने हार नहीं मानी। वह जीआरपी की मदद के साथ खुद फाफामऊ रेलवे स्टेशन से ट्रैक के किनारे पैदल ही निकल पड़े। ढूंढते-ढूंढते उनके पैरों में छाले पड़ गए, लेकिन उनका हौसला नहीं डगमगाया। बृहस्पतिवार सुबह जब वह अटरामपुर स्टेशन के आउटर सिग्नल से 200 मीटर पहले पहुंचे, तो ट्रैक किनारे बेटे की चप्पल दिखाई दी। पास ही पानी से भरे गड्ढे में देखने पर हर्ष का शव मिला, जिसे देखते ही पिता बदहवास हो गए।

-मां के सूखे आंसू, बहन का रो-रोकर हाल बेहाल
हर्ष इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही मां प्रिया कुमारी बेटे के गम में सुध-बुध खो बैठी। बहन भारती कुमारी का रो-रोकर हाल बेहाल है। गत वर्ष डेंटल में हर्ष को मौका मिला, लेकिन उसकी प्रतिभा को देखकर परिजन संतुष्ट नहीं हुए। परिजन हर्ष को डॉक्टर बनाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed