फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   pulis abhiraksha se bhaaga dushkarm ka aaropee

पुलिस अभिरक्षा से भागा दुष्कर्म का आरोपी

Sun, 21 May 2017 12:07 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Sun, 21 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
pulis abhiraksha se bhaaga dushkarm ka aaropee
गिरफ्तार मुख्य आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma

विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में दाखिल करने के बाद वह सिपाहियों को चकमा देकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश की जाने लगी। घंटो मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे उसके गांव के पास से ही दबोच लिया। जब वह घर से रुपये और कपड़े लेकर भागने की फिराक में था।

गंगाघाट थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कल्लूपुरवा गांव निवासी आकाश को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पेश करने के बाद शासकीय अधिवक्ता कागजात तैयार कर रहे थे। आरोपी को लेकर कोर्ट गए सिपाही सुशील कुमार, धीरज कुमार और होमगार्ड रामशंकर को इसी बीच झपकी आ गई। तभी आरोपी मौका पाकर भाग निकला। जानकारी होने पर सिपाहियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन


गंगाघाट एसओ अरुण कुमार द्विवेदी ने पांच टीमें बनाईं और संभावित स्थानों पर भेजा। उधर पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपी ने कोर्ट गेट पर मां की हालत बहुत खराब होने की बात कहकर एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। लिफ्ट लेकर वह टेंपो स्टैंड पहुंचा और टेंपो में बैठकर गांव पहुंच गया। घर से कुछ कपड़े और रुपये लेकर भागने की फिराक में था, तभी पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। अभियुक्त के भाग जाने की सूचना पर एएसपी आरएस गौतम ने टीमों को रेलवे व बस स्टेशन के अलावा टेंपो स्टैंड, आवास विकास बाईपास तिराहा, गदनखेड़ा चौराहा भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कोर्ट के बाहर बैठे दोनों सिपाहियों और होमगार्ड को झपकी आने से आरोपी भाग निकला, लेकिन पुलिस की यह दलील किसी के गले नहीं उतर रही है। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में दाखिला कराने के बाद सिपाही और होमगार्ड उसे लेकर कचहरी के पास ही एक होटल में चाय-नाश्ता करने लगे। इस दौरान आरोपी के कई परिचित भी साथ में थे। आरोपी आकाश हाथ धोने के बहाने होटल के बाहर आया और भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed