{"_id":"5a4149804f1c1b0f788b4eb3","slug":"police-stopped-the-tulsi-pujan-yatra-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस ने रोकी तुलसी पूजन यात्रा, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने रोकी तुलसी पूजन यात्रा, हंगामा
unnao
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
तुलसी पूजन यात्रा के दौरान पूजन करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। तुलसी पूजन दिवस पर हिंदू जागरण मंच की ओर से निकाली जा रही यात्रा पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी। नाराज पदाधिकारियों ने नारेबाजी शुरू की । पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। हंगामा बढ़ता देख एसपी ने चार सीओ के अलावा आठ थानों का फोर्स मौके पर भेजा।
विधायक की अगुवाई में यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान पांच घंटे तक उहापोह की स्थिति बनी रही।
सोमवार को क्रिसमस डे के साथ तुलसी पूजन दिवस भी था। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी की अगुवाई में सिविल लाइन मोहल्ले से पदाधिकारी तुलसी पूजन यात्रा निकाल रहे थे।
यात्रा बड़ा चौराहा स्थित चर्च के सामने से गुजरनी थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी पुष्पांजलि ने सीओ सिटी स्वतंत्र सिंह व शहर कोतवाल अरविंद सिंह को मौके पर भेजा। यात्रा की अनुमति न होने पर सीओ ने यात्रा रोक दी।
विज्ञापन
एसपी ने आठ थानों की फोर्स के अलावा चार सीओ को मौके पर भेजा। उसके बाद भी पदाधिकारी यात्रा निकालने पर अड़े रहे। यात्रा न निकलने की जानकारी पर संघ के जिला प्रचारक शिवम मौके पर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को यात्रा आगे न बढ़ाने की बात कहते हुए मोहल्ले में ही तुलसी पौध देने की बात कही।
लेकिन कार्यकर्ता राजी नहीं हुए। जानकारी मिलते ही सदर विधायक के साथ ही एडीएम बीएन यादव व एएसपी अष्टभुजा प्रसाद मौके पर पहुंचे। पंकज गुप्ता के पहुंचने के बाद कार्र्यकर्ता जोश में आए। विधायक की अगुवाई में यात्रा गली से सड़क तक आई। गली के अलावा सड़क पर बने मकानाें से लोग बाहर निकले और तुलसी का पूजन किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एडीएम बीएन यादव व एएसपी अष्टभुजा प्रसाद घटना स्थल से काफी दूर खड़े रहे।
..............................